गुलाना: ग्राम कोहलिया जोड़ पर मोटरसाइकिल को टक्कर मारने वाले वाहन चालक पर पुलिस ने दर्ज किया केस
ग्राम कोहलिया जोड़ पर मोटरसाइकिल को टक्कर मारने वाले चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ अकोदिया थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। गुरुवार को हादसे में मृत व्यक्ति रायसिंह का अंतिम संस्कार किया गया। रायसिंह की मोटरसाइकिल को टक्कर मारने वाला वाहन खनिज विभाग से संबंद्ध है और वाहन में खनिज निरीक्षण भी सवार थे।