पटना ग्रामीण: शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र से विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
शराब तस्करों और शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्यवाई कर रही है।इसी क्रम में मंगलवार को शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी की गई।छापेमारी के क्रम में 5.3 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया गया।मौके से 2 अभियुक्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।वहीं इस बात की जानकारी मंगलवार रात करीब 8:00बजे शास्त्री नगर थाने की पुलिस ने दी है