बहराइच: भाजपा पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष और प्रदेश परिषद सदस्य पदों के लिए उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र
भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल राय ने जानकारी देते हुए बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष व भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य पदों के लिए उम्मीदवारों ने अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि दोनों पदों पर 13-13 उम्मीदवारों ने अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।