बहराइच: स्टेशन के पास स्थित बैंक में नकबज़नी के प्रयास पर मुकदमा दर्ज, खुलासे के लिए एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीम लगाई गई
रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक बैंक में अज्ञात चोरों द्वारा सेंधमारी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया है। गनीमत रही कि जिस वक्त इस घटना को अंजाम देने का प्रयास किया जा रहा था उस वक्त चीता 12 की पुलिस टीम गश्त कर रही थी। पुलिस को देखकर शातिर वहां से भाग गए। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने मंगलवार शाम को बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।