बहराइच: खोरिया में मामूली विवाद के दौरान विपक्षी ने बुजुर्ग को जमकर पीटा, बुजुर्ग घायल हुआ
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत खोरिया गांव में मामूली विवाद को लेकर विपक्षी ने बुजुर्ग को जमकर पीटा है। जिससे बुजुर्ग घायल हो गया। इलाज के लिए बुजुर्ग को अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित ने बताया कि विपक्ष ने उसको जमकर मारा पीटा है। वहीं पुलिस मामले की जाच में जुट गई है।