बहराइच: रानीपुर इलाके के पास बाइक सवार की मवेशी से हुई टक्कर, हादसे में एक की मौत और एक घायल
जिले के रानीपुर थाना के अंतर्गत रानीपुर के पास बाइक सवार अपनी ससुराल आ रहा था। तभी उसकी बाइक मवेशी से टकरा गई। जिससे दो लोग घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां राकेश की मौत हो गई। वहीं एक घायल का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।