बांदा: ग्राम अमारा के ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय चुन्नू डेरा के खराब रास्ते को बनवाने के लिए जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Banda, Banda | Dec 17, 2025 बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमारा निवासी ग्रामीण दिन बुधवार को बांदा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे हैं। जहां पर इन्होंने जसपुरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चुन्नू डेरा के रास्ते में हुए अतिक्रमण को हटवाने और खराब रास्ता को बनवाने के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।