चक्रधरपुर: भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर आदिवासी मुंडा समाज में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो हाट बाजार में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने और कथित तौर पर असामाजिक तत्वों द्वारा उसे दूसरे स्थान पर रखे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर आदिवासी मुंडा समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है।