पंडारक: पंडारक थाना क्षेत्र: मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर बालू लदा ट्रक पलटा, ड्राइवर बाल-बाल बचा
Pandarak, Patna | Aug 20, 2025 पंडारक थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होने से अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, पंडारक थाना क्षेत्र के मोकाामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर सुबह करीब 9 बजे बालू से लदा एक 12 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक बाल बाल बच गए। किसी को हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर मौके पर पंडारक पुलिस पहुंची ।