सिराथू: कशिया के युवक ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वायरल किया अपना फोटो
कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया के रहने वाले एक युवक ने शनिवार शाम अपना एक फोटो वायरल किया है।यह फ़ोटो अवैध तमंचा के साथ है। बताया जाता है कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से यह फोटो वायरल किया गया है इस युवक का नाम मनोज सरोज बताया जा रहा है फोटो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।