अकबरपुर: मुखिया विनोद कुमार को अधिकार मिलते ही विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, बसकंडा में छठ घाट का निर्माण शुरू
अकबरपुर प्रखंड की बसकंडा पंचायत में मुखिया विनोद कुमार को पुनः मुखिया पद का अधिकार मिलने के बाद पंचायत में विकास कार्यों ने एक बार फिर गति पकड़ ली है। रविवार को 11:00 बजे इसी कड़ी में पंचायत के श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए भव्य एवं पक्के छठ घाट के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।