सचिवालय थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला के साथ ₹300000 की ठगी हुई थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के निशानदेही पर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। रविवार दोपहर 12:06 पर सोशल मीडिया के माध्यम से SDPO डॉक्टर अनु ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सभी अपराधियों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है