नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क प्रसाद और भोजन की व्यवस्था, विंध्याचल में दिखा सेवा भाव
*विंध्याचल / मिर्जापुर।* शारदीय नवरात्र मेला के दौरान मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह निःशुल्क प्रसाद और भोजन वितरण किया जा रहा है।
मंदिर मार्ग, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के पास कई सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय लोगों द्वारा भंडारे का आयोजन लगातार किया जा रहा है, जिससे दूर-दराज से आए भक्तों को काफी सुविधा मिल रही है।
श्रद्धालुओं ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि लंबी कतार में दर्शन के बाद इस तरह की व्यवस्था से उन्हें बड़ी राहत मिलती है।वही आयोजकों का कहना है कि माता रानी की कृपा से यह सेवा पूरे नवरात्र भर अनवरत जारी रहेगी।
#VindhyachalNavratriMela #FreePrasad #Bhandara #MaaVindhyavasini #SevaBhav #MirzapurNews #TodayMirzapur