नवागढ़: दुरपा गांव में दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर, दोनों बाइक चालकों की हुई मौत
पुलिस के मुताबिक, सक्ती जिले के हसौद क्षेत्र के हरेठी गांव का मनोज केंवट, एक बच्चे के साथ बाइक से जा रहे थे, वहीं बिर्रा के नकटीडीह गांव से युवक पीयूष टार्जन, एक बच्चे के साथ बाइक से शिवरीनारायण आया था। यहां दुरपा गांव में दोनों बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक मनोज केंवट और पीयूष टार्जन की मौत हो गई।