कानपुर: कल्याणपुर पुलिस ने राह चलते लोगों से लूट करने वाले दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार
कल्याणपुर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस ने दो शातिर लुटेरे वैभव त्रिवेदी और पृथ्वी बंसकर को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने मंगलवार शाम 5बजे बताया पकड़े गए लुटेरे राह चलते लोगों से लूट की घटना को अंजाम देते थे।5 दिन पहले इन्होंने थाना क्षेत्र में एक युवती का मोबाइल लूटा था।