कानपुर: आवास विकास में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर सहायक अभियंता ने शिकायतकर्ता को दी धमकी, ऑडियो हुआ वायरल
आवास विकास में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर शिकायतकर्ता विपिन कुमार शुक्ला को सहायक अभियंता विनोद कुमार ने फोन पर ही धमकी दे डाली।जिसका ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।शिकायतकर्ता विपिन कुमार शुक्ला ने मंगलवार दोपहर 1बजे बताया ऑडियो के साथ फिर से शिकायत की गई है जिस पर जांच टीम गठित हो गई है। विभाग में लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है।