कानपुर: बर्रा के मन्नू ग्रैंड होटल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने जुआरियों को किया गिरफ्तार, संचालक फरार: डीएसपी ने दी जानकारी
बर्रा थाना क्षेत्र के मन्नू ग्रैंड होटल में जुआ संचालित हो रहा था। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने मंगलवार दोपहर 3:30 बजे बताया पुलिस द्वारा दबिश देकर आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। संचालक मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। होटल संचालक पर भी विधिक कार्रवाई की जा रही है।