Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

आरपीएससी की वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा शुरू पहली पारी में 63.18 व दूसरी पारी में 62.23 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित चूरूः राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा रविवार को जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढ़ंग से शुरू हुई। यह परीक्षा 12 से 18 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। पहले दिन सुबह से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। प्रवेश से पूर्व दस्तावेजों का सत्यापन और सुरक्षा जांच की गई, जिसके बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। जिला मुख्यालय के साथ-साथ रतननगर, खांसोली और रतनगढ़ के परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। महिला पुलिसकर्मियों सहित पुलिस बल ने हैंड हेल्ड मशीनों से जांच कर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर केंद्रों के द्वार बंद कर दिए गए थे। पहली पारी में सामान्य ज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें 10,789 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6,817 ने परीक्षा दी, जबकि 3,972 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पारी में 63.18 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। दूसरी पारी में सोशल साइंस का प्रश्न-पत्र हुआ। इसमें भी 10,789 अभ्यर्थियों में से 6,715 ने परीक्षा दी और 4074 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी में 62.23 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में साइबर कैफे और ई-मित्र केंद्र बंद रहे। सादा वर्दी में पुलिसकर्मियों ने धर्मशालाओं और होटलों में भी विशेष निगरानी रखी, ताकि किसी भी अनुचित गतिविधि को रोका जा सके। 41 केंद्रों पर आज 11445 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा सोमवार को चूरू जिले में 41 परीक्षा केंद्रों पर 11445 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए हैं। पहली पारी में प्रातः 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान का पेपर होगा, जबकि दूसरी पारी में शाम 3 से 5.30 बजे तक हिन्दी साहित्य का पेपर होगा। #rpsc #rpsc2026 #nonfollowers #follower

Churu, Churu | Jul 12, 2026
आरपीएससी की वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा शुरू पहली पारी में 63.18 व दूसरी पारी में 62.23 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित चूरूः राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा रविवार को जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढ़ंग से शुरू हुई। यह परीक्षा 12 से 18 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। पहले दिन सुबह से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। प्रवेश से पूर्व दस्तावेजों का सत्यापन और सुरक्षा जांच की गई, जिसके बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। जिला मुख्यालय के साथ-साथ रतननगर, खांसोली और रतनगढ़ के परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। महिला पुलिसकर्मियों सहित पुलिस बल ने हैंड हेल्ड मशीनों से जांच कर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर केंद्रों के द्वार बंद कर दिए गए थे। पहली पारी में सामान्य ज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें 10,789 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6,817 ने परीक्षा दी, जबकि 3,972 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पारी में 63.18 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। दूसरी पारी में सोशल साइंस का प्रश्न-पत्र हुआ। इसमें भी 10,789 अभ्यर्थियों में से 6,715 ने परीक्षा दी और 4074 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी में 62.23 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में साइबर कैफे और ई-मित्र केंद्र बंद रहे। सादा वर्दी में पुलिसकर्मियों ने धर्मशालाओं और होटलों में भी विशेष निगरानी रखी, ताकि किसी भी अनुचित गतिविधि को रोका जा सके। 41 केंद्रों पर आज 11445 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा सोमवार को चूरू जिले में 41 परीक्षा केंद्रों पर 11445 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए हैं। पहली पारी में प्रातः 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान का पेपर होगा, जबकि दूसरी पारी में शाम 3 से 5.30 बजे तक हिन्दी साहित्य का पेपर होगा। #rpsc #rpsc2026 #nonfollowers #follower - Churu News