चक्की: ब्रह्मपुर RJD विधायक ने कहा- निकाल राइफल, अब लड़ने आये हैं तो पीछे नहीं हटेंगे, सड़क बनाने को लेकर विवाद
Chakki, Buxar | Apr 8, 2026 चक्की प्रखंड अंतर्गत जवहीं दीयर गांव में निजी जमीन पर सड़क बनाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को तोड़ दिया। इस घटना के बाद क्षेत्रीय राजद विधायक शंभू नाथ सिंह यादव और ग्रामीणों के बीच जमकर नोक-झोंक हुई, जिससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।