कैलारस: कैलारस (मुरैना): अग्रवाल महासभा के शीतल जल प्याऊ कार्यक्रम में जेबकतरे की हुई जमकर कुटाई
कैलारस (मुरैना)। अग्रवाल महासभा द्वारा आयोजित शीतल जल प्याऊ के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। भीड़ का फायदा उठाते हुए कुछ जेबकतरों ने कई लोगों की जेब साफ कर दी। एक पीड़ित व्यक्ति ने मौके पर एक संदिग्ध युवक को पकड़कर उस पर करीब 20 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया। आक्रोशित लोगों ने युवक की जमकर कुटाई की