🌧️ बरेली में बारिश ने तोड़ा 50 साल का रिकॉर्ड
बरेली में पिछले 24 घंटों में करीब 381 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसे पिछले लगभग 50 वर्षों में एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश बताया जा रहा है।
भारी बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी। नगर निगम की टीम ने तत्परता दिखाते हुए करीब 80% स्थानों से जलभराव समाप्त कर दिया है, जबकि बाकी क्षेत्रों में जलनिकासी का कार्य जारी है।
नगर निगम के अनुसार, कल तक अधिकतम जलभराव समाप्त कर लोगों को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है।
Follow @bareilly.dreams
#Bareilly #BareillyNews #BareillyDreams #RainAlert #UttarPradesh
Bareilly, Bareilly | Sep 7, 2026