बहराइच: धनकुट्टी पुलिया सलारगंज के पास होली के दौरान हुड़दंग व विवाद करने के मामले में 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित धन कुट्टी पुलिया सैलरगंज के पास होली पर्व के दौरान हुड़दंग करने व वाद विवाद कर शांति व्यवस्था में विघ्न डालने के मामले में थाना दरगाह पुलिस ने 50-60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पुलिस अब इस मामले मे वैधानिक कार्यवाही मे जुट गई है।