#बालाघाट
जिले के बीमारी से प्रभावित ग्रामों में अब हालात में आ रहा सुधार, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं राहत कार्य जारी
प्रभावित ग्रामों में विभिन्न विभागों द्वारा स्वास्थ्य, स्वच्छता, खाद्यान्न वितरण, पेयजल व्यवस्था, पशु चिकित्सा एवं जन-जागरूकता से जुड़े कार्य लगातार किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों में घर-घर जाकर स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं उपचार की कार्यवाही लगातार जारी है। आज 12 व्यक्तियों को एहतियात के तौर पर बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। अभियान के दौरान अब तक जिला चिकित्सालय भेजे गए कुल 448 मरीजों में से 406 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि 42 मरीज उपचाररत हैं।
घर-घर किए गए स्वास्थ्य सर्वेक्षण में अब तक 5,480 लोगों की जांच की गई है, जिसमें 1,059 विभिन्न बीमारियों के मरीज पाए गए। इनमें 406 को अस्पताल में तथा 611 को घर पर ही उपचार प्रदान कर ठीक किया गया है। प्रभावित ग्रामों में 20 सर्वेक्षण टीमें घर-घर सर्वे एवं स्वास्थ्य निगरानी का कार्य कर रही हैं। बीमार व्यक्तियों की जांच एवं उपचार के लिए 10 चिकित्सा अधिकारी, 04 एम्बुलेंस एवं 04 पीएम जनमन एएनएमएमयू की सेवाएं लगाई गई हैं।
सर्वे के दौरान 892 बच्चों को विटामिन-ए, ओआरएस एवं जिंक की खुराक, 790 बच्चों को आयरन सिरप तथा 710 बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट दी गई। अब तक कुल 312 सत्रों में 15,265 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। बच्चों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है तथा अधिकारियों द्वारा कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। आज 48 गांवों के 4,911 घरों में कीटनाशक छिड़काव तथा 43 ग्रामों के 8,527 घरों में इंडोर एवं आउटडोर फॉगिंग की गई।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 06 अगस्त को बैहर विकासखंड के 06 ग्रामों के 20 तथा विकासखंड बिरसा के 16 ग्रामों के 33 आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई कराई गई। विकासखंड बिरसा के 33 आंगनबाड़ी केंद्रों में 290 बच्चों को भोजन दिया गया। इसके अलावा विकासखंड बैहर के 20 आंगनबाड़ी केंद्रों में 282 तथा विकासखंड बिरसा के 33 आंगनबाड़ी केंद्रों में 780 महिला एवं बच्चों को घर पर भोजन पहुंचाकर दिया गया।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखंड बैहर के 08 ग्रामों—बिठली उ., मंडवा, लातरी, नव्ही, लिमोटी, पाथरी, गंजेसर्रा एवं लहंगाकन्हार में 36 स्थानों पर तथा विकासखंड बिरसा के 05 ग्रामों—घुम्मुर, अडोरी, बोंदारी, कुंडेकसा एवं मछुरदा में 22 स्थानों पर ब्लिचिंग का छिड़काव किया गया। इसी प्रकार विकासखंड बैहर के 06 ग्रामों में 24 स्थानों तथा विकासखंड बिरसा के 08 ग्रामों—अडोरी, बोंदारी, मछुरदा, परसाटोला, शाखा, खुरसीपार, भीमा एवं मुंडघुसरी में 16 स्थानों पर क्लोरीनेशन किया गया। विकासखंड बैहर के पाथरी एवं जगला में 02 तथा विकासखंड बिरसा के शाखा एवं मुंडघुसरी में 02 हैंडपंपों का सुधार कार्य किया गया।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा विकासखंड बैहर के 01 ग्राम में 02 स्थानों पर जल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई तथा 01 ग्राम में 01 स्थान पर गड्ढा भरने का कार्य किया गया। विकासखंड बिरसा के 01 ग्राम में 01 स्थान पर नाली सफाई कराई गई। विकासखंड बैहर के 01 ग्राम में 01 सड़क मार्ग पर सफाई एवं सुधार कार्य किया गया। इसके अलावा विकासखंड बैहर के 03 ग्रामों में 04 स्थानों तथा विकासखंड बिरसा के 02 ग्रामों में 02 स्थानों पर डार्क स्पॉट की सफाई कराई गई।
प्रभावित ग्रामों में माह अगस्त एवं सितंबर 2026 का खाद्यान्न वितरण पूर्ण हो चुका है। प्रभावित ग्रामों में खाद्यान्न की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। आज विकासखंड बैहर के ग्राम कटंगी में 03 परिवारों तथा विकासखंड बिरसा के ग्राम दूल्हापुर में 36 परिवारों को शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण किया गया।
जनजातीय कार्य विभाग एवं अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रभावित क्षेत्र में संचालित छात्रावास, आश्रम एवं विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। छात्रों को स्वच्छता से रहने तथा बीमारियों से बचाव के संबंध में समझाइश दी गई और संस्थाओं को आवश्यक निर्देश दिए गए। आज विकासखंड बैहर के 01 छात्रावास एवं 02 आश्रमों का निरीक्षण किया गया।
सभी छात्रावास एवं आश्रमों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को मच्छरदानी उपलब्ध कराई जा चुकी है। संस्था परिसर एवं पानी की टंकियों की नियमित अंतराल में सफाई की जा रही है। साथ ही पेयजल स्रोतों के आसपास सफाई एवं ब्लिचिंग का छिड़काव किया जा रहा है।
पशु चिकित्सा विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्र में पशुओं के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए सर्वेक्षण किया गया। आज विकासखंड बैहर के 04 ग्रामों में सर्वे कार्य कर 10 पशुपालकों को औषधि वितरित की गई। इसी प्रकार विकासखंड बिरसा के 04 ग्रामों में सर्वे कार्य कर 10 पशुपालकों को औषधि वितरित की गई। सर्वेक्षण के दौरान कोई भी बीमार पशु नहीं पाया गया। सभी संबंधित पशुपालकों को साफ-सफाई रखने की समझाइश दी गई। प्रभावित क्षेत्र में पशुओं का टीकाकरण कार्य पूर्ण हो चुका है।
विकासखंड बिरसा के प्रभावित ग्रामों में औद्योगिक संस्थाओं द्वारा CSR मद से एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा बैगा परिवारों को मच्छरदानी, मच्छर अगरबत्ती, पोषण किट तथा कपड़ों का वितरण किया गया। ग्राम बोंदारी में 107 बैगा परिवारों, ग्राम कुंडेकसा में 127 बैगा परिवारों तथा ग्राम मछुरदा में 250 बैगा परिवारों को सामग्री वितरित की गई। इस प्रकार कुल 484 बैगा परिवारों को उक्त सामग्री का वितरण किया गया।
केन्द्रों में साफ-सफाई कराई गई।
#PMOIndia
#CMMadhyaPradesh
#healthminmp
#WelfareTribal #mp_wcdmp
#JansamparkMP
7 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Sep 6, 2026