जगाधरी: यमुनानगर में विकास कार्यों को गति देने के लिए निगम मेयर ने अधिकारियों के साथ की बैठक
मंगलवार को शाम 4:00 मिली जानकारी के अनुसार निगम में सुमन बहमनी ने आज जिन कार्यों के टेंडर हो चुके हैं उनको समय से पूरा करने को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। और उन्हें समय से पूरा करने की बात कही ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी लापरवाही बरता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।