भिंड नगर: भिंड जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत नहीं, अफवाहों से बचें: बालाजी गैस एजेंसी संचालक की मीडिया को जानकारी
भिंड शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए बालाजी गैस एजेंसी के संचालक ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई किल्लत नहीं है। शनिवार दोपहर 3:00 बजे गैस गोदाम से मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर लगातार आ रहे हैं और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से उपलब्ध भी कराए जा रहे हैं