धौलपुर: आशा सहयोगिनियों ने कलेक्ट्रेट के बाहर किया प्रदर्शन 11 सूत्री रखी मांग, जिला कलेक्टर को सीएम के नाम दिया ज्ञापन
जिले की आशा सहयोगिनी महिलाओं ने सोमवार को लामबंद होकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया और 11 सूत्री मांगो को लागू किए जाने की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।