धौलपुर: हुनर है तो कदर है' विपरपुर स्कूल में आयोजित कौशल विकास मेला में बच्चों ने दिखाया हुनर
व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों के कौशल विकास को पहचान कर भविष्य हेतु रोजगार की दिशा प्रदान करने एवं उनकी सृजनशीलता, कल्पनाशीलता, तकनीक कौशल, कर्म कौशल और शिल्प कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विपरपुर स्कूल में कौशल विकास मेले का आयोजन किया गया।इसमें ब्यूटी एंड वैलनेस तथा इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर के विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टाल लगाई गई।