धौलपुर: एसपी कार्यालय पहुंचकर मारपीट के दर्ज मामले को लेकर एक शख्स ने परिजनों संग
एसपी से की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
धौलपुर क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी माधो सिंह पुत्र निहाल सिंह लोधा ने परिजन और ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचकर धौलपुर एसपी मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मारपीट के मामले में दर्ज मुकदमे में जांच करने और आरोपियों के खिलाफ सख़्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।