मेहदावल: साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को मिली राहत, बेलहरकला पुलिस ने वापस किए ₹5000
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत थाना बेलहरकला की साइबर हेल्प डेस्क ने साइबर ठगी के एक पीड़ित को बड़ी राहत दिलाते हुए उसके खाते में 5,000 रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए हैं। जानकारी के अनुसार, थाना बेलहरकला क्षेत्र के ग्राम मंझरिया पठान निवासी उमाशंकर पुत्र भगवान दास के साथ 8 सितंबर 2025 को