जहानाबाद: बभना के पास सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया घंटों सड़क जाम आगे की प्रक्रिया जारी
जहानाबाद शकूराबाद मुख्य मार्ग पर बभना के पास एक तेज रफ़्तार ट्रक ने एक बाइक को रौंद दिया जिसमें सवार शकूराबाद थाना क्षेत्र के चिक्सौरा गांव के एक दंपति में से पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पति का इलाज जारी है। मृतका अपने पति के साथ बाईक पर सवार होकर पटना एग्जाम देने गई थी और लौटने के दौरान यह घटना घटी।