सहसवान: जरीफनगर जुनाबई बॉर्डर पर निजी नलकूप की पानी की कुण्डी में प्रवाहित विद्युत करंट से 5 भैंसों की हुई मौत, पशुपालक को
जरीफनगर - जुनावई बॉर्डर पर जमालपुर स्थित जंगल में एक निजी नलकूप की कुण्डी के पानी में दौड़ रहे करंट से पांच भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में सहसवान तहसील क्षेत्र के गाँव समसपुर मलिक फत्ता निवासी अवधेश कुमार पुत्र कुंवर सेन पशुपालक को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए