नौगढ़: नैयाघाट में सर्पदंश से 40 वर्षीय भोनू वनवासी की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
नौगढ़ के नैयाघाट गांव के भोनू वनवासी की सर्पदंश से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ ले गए, जहां प्राथमिक उपचार व एएसवी इंजेक्शन दिया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।बुधवार शाम 05 बजे पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।