पातेपुर: पातेपुर के बरडीहा में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को मारी ठोकर, दोनों घायलों की स्थिति गंभीर।
पातेपुर के बरडीहा गांव में तेज रफ्तार अनियंत्रित थार ने बाइक सवार को जबरदस्त ठोकर मार दी। घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार की देर रात 9 बजे के करीब हुई घटना के बाद मौके पर लोगों की भिड़ जुट गई। आनन फानन में लोगों ने घायलों को इलाज के लिए महुआ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों घायल प्राणपुर गांव निवासी आपस में चचेरे भाई है।