कोटपूतली: नगर परिषद ने सेप्टिक टैंक की निशुल्क सफाई सुविधा शुरू की, हेल्पलाइन जारी
Kotputli, Alwar | Jul 29, 2026
कोटपूतली|नगर परिषद ने क्षेत्रवासियों के लिए सेप्टिक टैंकों की निशुल्क सफाई सुविधा शुरू की है। यह सेवा परिषद द्वारा स्थापित फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट FSTP के माध्यम से दी जा रही है। नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य फीकल स्लज का वैज्ञानिक और सुरक्षित निस्तार होगा।