रैपुरा: रक्सेहा के पास भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा, दो घायल
Raipura, Panna | Jun 11, 2025 हाथों में चोट, सिर में जख्म, चेहरे पर खरोंचें, और हड्डियां टूटी हुई... यह मंजर है रक्सेहा के पास हुए भीषण सड़क हादसे का, जहां एक तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइक सवारों को बुरी तरह रौंद दिया। यह दर्दनाक हादसा आज दिन बुधवार दिनांक 11 जून को शाम करीब 5 बजे पन्ना जिले के रक्सेहा गांव के समीप हुआ।