सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी ने एसआईआर से संबंधित प्रशिक्षण के उपरांत शुक्रवार को अपराह्न करीब 2 बजे मतदाता मैपिंग कार्य की प्रगति को लेकर बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ समीक्षात्मक बैठक की | इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण में दिए गए सभी बिंदुओं को बारीकी से आत्मसात करते हुए पारदर्शिता पूर्वक मतदाता मैपिंग कार्य संपन्न कराने हेतू निर्देशित किया|