नबीनगर: शसना मेन रोड से स्कॉर्पियो में भरकर ले जाई जा रही 340 लीटर देसी शराब जब्त, एक तस्कर किया गया गिरफ्तार
बिहार में मद्यनिषेध कानून को सख्ती से लागू करने के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बड़ेम थाना क्षेत्र के शसना मेन रोड पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है। इस दौरान मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जैसे ही संदिग्