बीकानेर: नूरसर सोलर प्लांट का निरीक्षण मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया
राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को बीकानेर के नूरसर स्थित अवाडा ग्रुप के 1246 मेगावाट क्षमता वाले सोलर प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान में सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और भावी परियोजनाओं को लेकर कंपनी अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने रोबोटिक तकनीक से सोलर पैनलों की सफाई व्यवस्था का अवलोक