महोबा: मुरानी गांव में विद्युत पोल पर काम करते समय संविदाकर्मी करंट लगने से गिरा, हालत गंभीर
Mahoba, Mahoba | Nov 5, 2025 अशोक डीपी लगाने के दौरान ऊंचाई से गिर गए। हादसा तब हुआ जब बंद विद्युत लाइन अचानक चालू हो गई और करंट लगने से वह चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल अशोक को साथी कर्मचारियों ने तुरंत जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। इस दौरान परिजनों को भी सूचना दी गई। पुलिस और संबंधित विभाग ने हादसे की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।