पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिलाधिकारी की मौजूदगी में वृद्धाश्रम में 'अंतर-पीढ़ीगत कार्यशाला' का आयोजन
Purnea East, Purnia | Oct 2, 2026
पूर्णिया में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग, बिहार एवं जिला पदाधिकारी के दिशा-निर्देशों के आलोक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग अमरेश कुमार द्वारा वृद्धाश्रम में एक विशेष कार्यक्रम तथा'अंतर-पीढ़ीगत कार्यशाला' का भावुक एवं गरिमामय आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के द्वारा की गई।