नबीनगर: अजब बिगहा से मद्यनिषेध कांड में फरार अभियुक्त विक्की कुमार को घर से दबोचा गया
औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मधनिषेध से जुड़े एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान देव थाना क्षेत्र के अजब बिगहा गांव निवासी विक्की कुमार (पिता स्व. बृजमोहन सिंह) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह मद्यनिषेध कांड में वांछित था ।