मोहर्रम को लेकर संदीपन घाट पुलिस सतर्क, पीएसी संग थाना प्रभारी ने किया फ्लैग मार्च
हर्रायपुर, कौशांबी। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से संदीपन घाट थाना प्रभारी इंद्रदेव ने शनिवार को पीएसी बल के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने कानून व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
थाना प्रभारी ने कशियापूर्व, शेरगढ़ और चिकवन पुरवा समेत अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर ताजियादारों और ताजिया कमेटियों के पदाधिकारियों से संवाद किया। उन्होंने मोहर्रम जुलूस के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
थाना प्रभारी इंद्रदेव ने ताजियादारों को आश्वस्त किया कि जुलूस मार्गों पर बिजली के लटकते तार, साफ-सफाई, सड़कों के गड्ढों समेत अन्य समस्याओं का समय रहते निस्तारण कराया जाएगा, ताकि जुलूस के दौरान किसी प्रकार की अ