नरकटियागंज: नेपाल में मुसलाधार बारिश के बाद उफनायी पहाड़ी नदियां, नरकटियागंज के खाहर नदी के पुल के उपर से बह रहा पानी
नेपाल के जलअधीग्रहण वाले क्षत्रों में पिछले दो दिनो से हो रही बारिश से पहाड़ी नदियां उफान पर हैं. सोमवार को नरकटियागंज के केसरिया व माल्दा गांव के बीच बने खाहर नदी के पुल के उपर से पानी बहने लगा. इससे दर्जनो गावों को सपंर्क उक्त पुल के रास्ते से नरकटियागंज के लिए कट गया है. वही पुल पार कर रहा एक युवक बाइक के साथ पानी की तेज धार में बह गया.