कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या करने के मामले में नरकटियागंज में भाजपा महिला मोर्चा ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च नगर के शहीद चौक से निकल कर अस्पताल रोड होते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया। कैंडल मार्च में शामिल महिलाओं ने इस कांड में शामिल अपराधियों को फांसी देने की आवाज उठाई।