शिकारपुर थाना क्षेत्र के नंदपुर में टेंपो की ठोकर से एक युवक घायल हो गया है। घायल युवक की पहचान नंदपुर निवासी बागड़ यादव के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बागड़ यादव खाना खाने के बाद गांव में टहल रहा था। उसी दौरान गांव के ही एक टेंपो चालक ने टेंपो से ठोकर मार दिया।