नरकटियागंज प्रखंड क्षेत्र के आनंद बाग से एक शिक्षक की बाइक गायब हो गई है। मामले में वार्ड संख्या 16 निवासी मनोज तिवारी ने शिकारपुर थाना में आवेदन सौंपा है। आवेदन में उसने बताया है कि वह सरकारी स्कूल में शिक्षक है। उसने बताया की वह अपने मित्र के घर के अंदर आनंद बाग मुहल्ला में बाइक से गए और वापस आए तो बाइक गायब थी।