नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र मे प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। हलांकि भद्रा के समाप्ति के बाद अपराह्न डेढ़ बजे से राखी बांधने का काम बहनों ने शुरू किया।बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर दीर्घायु की कामना की,वहीं भाईयों ने भी बहन की रक्षा का संकल्प लिया और उपहार देकर उनकी खुशियों में शरीक हुए।