गुलाना: गुलाना में जिला पंचायत सीईओ ने निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवनों का निरीक्षण कर गुणवत्ता व समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनीषा वास्कले ने शुक्रवार को दोपहर 1 बजे निर्माणाधीन अटल पंचायत भवन गुलाना तथा पम्पापुर और बाड़ीगांव के आंगनवाड़ी भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम नेहा गंगारे,उपयंत्री कविता विजयकर,संबंधित सरपंच एवं सचिव मौजूद रहे