मोहनपुर: दुर्गा पूजा को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़, शहरवासी कर रहे पूजन सामग्री व अन्य चीजों की खरीदारी
दुर्गा पूजा को लेकर बाजार में चहल पहल बनी रही पूजन सामग्री के साथ-साथ अन्य सामानों की भी खरीदारी लोगों के द्वारा की गई। टावर चौक से लेकर आजाद चौक बड़ा बाजार मीना बाजार गणेश मार्केट आदि स्थानों में जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान जिला प्रशासन के द्वारा चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की गई थी जिससे भीड़ को नियंत्रित की जा सके।