अलवर: NH-48 पर प्याज से लदी पिकअप पलटी, टायर फटने से हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं
Alwar, Alwar | Jun 8, 2026 बहरोड़। दिल्ली-जयपुर हाईवे NH-48 पर रविवार मध्यरात्रि बड़ा हादसा टल गया। कांकर दोपा फ्लाईओवर पर प्याज के कट्टों से ओवरलोड पिकअप अचानक पलट गई। जानकारी के अनुसार, गाड़ी नीमराना की ओर जा रही थी तभी कंडक्टर साइड का टायर जोरदार धमाके से फट गया। नियंत्रण खोते ही पिकअप हाईवे के बीच पलट गई।